चर्चित व्यक्तित्व : भगवंत मान (Bhagwant Mann) की जीवनी

हाल ही में 16 मार्च, 2022 को भगवंत मान ने पंजाब ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने।

मुख्य बिंदु

2022 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ। जिसके बाद भगवंत मान पंजाब में आम आदमी पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बने। गौरतलब है कि इससे पहले भगवंत मान संगरूर से लोकसभा सांसद थे।

भगवंत मान (Bhagwant Mann)

भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर, 1973 को पंजाब के संगरूर में हुआ था। उन्होंने शहीद उधम सिंह कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत के कॉमेडियन के रूप में की।  कॉमेडियन के अलावा उन्होंने अभिनेता के रूप में भी कार्य किया।

2011 में भगवंत मान पीपल्स पार्टी ऑफ़ पंजाब में शामिल हुए और लेहरा से विधानसभा चुनाव लड़ा, परन्तु वे चुनाव हार गये। इसके बाद 2014 में वे आम आदमी में शामिल हुए, और उन्होंने लोक सभा चुनाव में संगरूर से जीत हासिल की। 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने फिर से जीत हासिल की।

2022 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने जीत हासिल की और पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने।

 

Categories: व्यक्तिविशेष करेंट अफेयर्स

Tags:Bhagwant Mann , Hindi Current Affairs , Hindi News , पंजाब , भगवंत मान , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%a4/?feed_id=16647&_unique_id=6234245b360b6

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले