परसेवेरांस (Perseverance) ने मंगल ग्रह पर सूर्य ग्रहण का चित्र लिया

नासा के परसेवेरांस (Perseverance) मार्स रोवर ने मंगल के दो चंद्रमाओं में से एक फोबोस पर ग्रहण का वीडियो कैप्चर किया है।

मुख्य बिंदु 

  • परसेवेरांस (Perseverance) द्वारा कैप्चर किया गया यह वीडियो उच्चतम-फ्रेम-रेट अवलोकन है और सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा ज़ूम-इन विडियो है जिसे मंगल ग्रह की सतह से कैप्चर किया गया है।
  • इस मंगल ग्रहण ने वैज्ञानिकों को चंद्रमा की कक्षाओं में सूक्ष्म बदलाव के बारे में एक नया दृष्टिकोण प्रदान किया है।
  • चंद्रमा फोबोस बहुत धीरे-धीरे मंगल की ओर बढ़ रहा है और वे अब से लाखों साल बाद आपस टकराएंगे।

परसेवेरांस (Perseverance रोवर के उद्देश्य

इस रोवर का एक मुख्य उद्देश्य मंगल ग्रह पर प्राचीन माइक्रोबियल जीवन के संकेतों की तलाश करना है। यह रोवर मंगल की चट्टान, रेजोलिथ और धूल का विश्लेषण और अध्ययन कर रहा है।

मार्स 2020 मिशन

यह नासा के मार्स एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम द्वारा निर्मित मार्स रोवर है। इसमें ‘परसेवेरांस’ रोवर और एक ‘इन्जेयूटी’ हेलीकाप्टर ड्रोन शामिल हैं।  मिशन को 30 जुलाई, 2020 को पृथ्वी से एटलस वी 541 लॉन्च व्हीकल पर लॉन्च किया गया था। इस मिशन की घोषणा नासा ने दिसंबर 2012 में सैन फ्रांसिस्को में अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन की बैठक के दौरान की थी।

परसेवेरांस रोवर (Perseverance Rover)

रोवर ग्रह पर खगोलीय-जैविक वातावरण से जुड़ी खोज करेगा। यह मंगल की सतह की भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं और इतिहास पर भी फोकस करेगा। इस रोवर का डिज़ाइन क्यूरियोसिटी रोवर से प्रभावित है। इसमें 19 कैमरे और दो माइक्रोफोन शामिल हैं। इस प्रकार, यह मंगल ग्रह के पर्यावरण के ऑडियो को भी रिकॉर्ड करेगा।

Categories: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स

Tags:Hindi Current Affairs , Hindi News , NASA , Perseverance Rover , परसेवेरांस रोवर , मार्स 2020 मिशन , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8-perseverance-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b9/?feed_id=22031&_unique_id=6266a09ab24ac

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले