15 मई को पूर्ण चंद्र ग्रहण के दिन दिखेगा Blood Moon

2022 का पहला चंद्र ग्रहण मई की 15 तारीख को होना है। यह 15 मई को देर शाम शुरू होगा और 16 मई की सुबह तक रहेगा। नासा इसे ब्लड मून (Blood Moon) कहता है। ऐसा क्यों होता है कि चंद्रमा लाल रंग में दिखाई देने लगता है। हम आपको इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं कि च्रंद्र गहण कब होता है, ब्लड मून कब दिखता है और क्यों दिखता है। 
 

कैसे होता है चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूरज और चांद के बीच आ जाती है। यानि कि 15 मई को जो चंद्र ग्रहण होने जा रहा है वह पृथ्वी के कारण होगा। इस घटना में चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ेगी और रात में चांद पर पड़ने वाली सूरज की रोशनी पृथ्वी के द्वारा रोक ली जाएगी। यह चंद्रग्रहण दुनिया के अधिकतर हिस्सों में देखा जा सकेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और चांद इस दिन लाल रंग में भी दिखाई देता है। 

ब्लड मून कुछ सबसे खूबसूरत खगोलिय घटनाओं में आता है। इस बार 15 मई को होने वाला चंद्रग्रहम रात 10 बजकर 28 मिनट (EDT) पर शुरू होगा और 16 मई को 1 बजकर 55 मिनट (EDT) तक रहेगा। यह दुनिया के अधिकतर हिस्सों में दिखाई देगा लेकिन भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा। इसके अलावा यह पूरे दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अमेरिका के पूर्वी हिस्सों में देखा जा सकेगा। यह यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकेगा। नासा के अनुसार, इस बार 15 मई को ग्रहण के दिन चंद्रमा अपने औसत आकार से 7 प्रतिशत बड़ा दिखाई देगा। 
 

लाल चंद्रमा या ब्लड मून क्यों दिखाई देता है?

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अनुसार, चंद्रमा लाल रंग में तब दिखाई देता है जब चांद तक पहुंचने वाली रोशनी (सूरज की रोशनी) पृथ्वी के किनारों से होकर उस तक पहुंचती है। इस पर जो नीला प्रकाश पड़ता है उसकी वेवलेंथ कम होती है और वह वातारण में बिखर कर रह जाता है। जबकि लाल रंग की वेवलेंथ ज्यादा होती है और वो चंद्रमा तक पहुंच पाता है। ऐसे में चंद्रमा पृथ्वी की सबसे घनी काली छाया में मौजूद होता है और इस तक केवल लाल रंग का प्रकाश पहुंचता है। इसलिए यह लाल रंग का दिखता है और इसे ब्लड मून कहा जाता है। 
 

कैसे देखें 15 मई 2022 का पूर्ण चंद्रग्रहण?

15 मई को होने वाला चंद्रग्रहण NASA के ऑफिशिअल फेसबुक पेज, यू-ट्यूब चैनल, नासा टेलिविजन, या नासा की ऑफिशिअल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

https://myrevolution.in/technology/15-%e0%a4%ae%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3-%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%87/?feed_id=23055&_unique_id=62767f9886564

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले