RPF का ऑपरेशन महिला सुरक्षा : मुख्य बिंदु

रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force – RPF) ने ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत 150 महिलाओं और लड़कियों को मानव तस्करी के गिरोह के जाल में फंसने से बचाया है।

मुख्य बिंदु 

यह ऑपरेशन 3 मई को शुरू हुआ और 31 मई को समाप्त हुआ। यह महीने भर का ऑपरेशन महिलाओं और लड़कियों को मानव तस्करी से बचाने के उद्देश्य से चलाया गया था। इस ऑपरेशन में रेलवे पुलिस के जवानों की वीरतापूर्ण कार्रवाइयाँ देखी गईं, जिन्होंने लड़कियों और महिलाओं की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। इस अभियान के दौरान महिला आरक्षित डिब्बों में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले 7000 से अधिक लोगों को RPF ने गिरफ्तार किया। साथ ही RPF ने 150 महिलाओं और लड़कियों को मानव तस्करी का शिकार होने से बचाया। रेलवे की ओर से ‘मेरी सहेली’ नाम का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।

‘मेरी सहेली’ पहल क्या है?

ट्रेनों में सफर के दौरान महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने के मकसद से रेलवे की ओर से यह पहल चलाई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य उन महिला यात्रियों को अधिक सुरक्षा प्रदान करना है जो अपनी पूरी यात्रा ट्रेन से कर रही हैं। यह अखिल भारतीय पहल है।

Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Tags:Hindi Current Affairs , Hindi News , Railway Protection Force , RPF , ऑपरेशन महिला सुरक्षा , रेलवे सुरक्षा बल , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/rpf-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%91%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%ae-2/?feed_id=24453&_unique_id=629b002d98b12

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले