Posts

Showing posts with the label कांग्रेस

अहम कैम्प से पहले राजस्थान में संतुलन बनाने की कोशिश में है कांग्रेस

Image
यह भी पढ़ें :  गहलोत के बेटे वैभव को टिकट देने के लिए पैरवी की थी : सचिन पायलट सूत्रों के अनुसार, सचिन पायलट पिछले कुछ हफ्तों के दौरान गांधी परिवार से तीन बार मुलाकात कर चुके हैं. पिछले सप्ताह सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सचिन पायलट ने पत्रकारों से कहा था, "मैंने इस बारे में बात की है कि कैसे ढर्रे को तोड़ा जा सकता है, और राजस्था में सत्ता में लौटा जा सकता है... मैंने सचमुच कड़ी मेहनत की है, और पार्टी को आगे देखना चाहिए..." सचिन पायलट ने ज़ोर देकर यह भी कहा कि उन्हें अपनी भूमिका को लेकर फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया है. उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा साफ-साफ कहा है कि किसी भी भूमिका में अपना काम करूंगा, लेकिन मैं अपने राज्य राजस्थान पर निश्चित रूप से फोकस करना चाहूंगा..." राजस्थान में दिसम्बर, 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं. दो साल पहले, सचिन पायलट ने 18 विधायकों को साथ लेकर विद्रोह किया था, जिसके चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 100 से भी ज़्यादा विधायकों को एक रिसॉर्ट पर टिकाने के लिए विवश हो गए थे. गांधी परिवार कई हफ्तों तक तनावपूर्ण माहौल में तल्ख बातचीत के बाद ही स...

कमलनाथ ने कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से दिया इस्तीफा, गोविंद सिंह ने ली जगह

Image
मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं. भोपाल: कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता कमलनाथ (Kamalnath) ने गुरुवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया. उनके पास दो पद थे, जिसमें से एक पद उन्होंने पार्टी के ‘एक व्यक्ति एक पद' सिद्धांत के तहत छोड़ दिया है. हालांकि, वह मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई के प्रमुख के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे. मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार को कमलनाथ को लिखे एक पत्र में कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) ने कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) मध्य प्रदेश के नेता पद से आपका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.' यह भी पढ़ें साथ ही पत्र में यह भी कहा गया कि सोनिया गांधी ने गोविंद सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता नियुक्त किया है. गोविंद सिंह भिंड जिले के लहार से विधानसभा सदस्य हैं. डॉ. गोविंद सिंह पूर्व मंत्री और सात बार के विधायक हैं.  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ साल 2018 के विधानसभ...

"BJP अपने दिल में बैठी नफरत को ध्वस्त करे", बुलडोजर कार्रवाई पर बोले राहुल गांधी

Image
"भारत के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया है": राहुल गांधी नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली और मध्य प्रदेश के हिंसा प्रभावित इलाकों में अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत बुलडोजर चलाए जाने को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा. सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया है. उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपने दिल में बैठी नफरत को ध्वस्त करना चाहिए. यह भी पढ़ें राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना वाला पृष्ठ और एक बुलडोजर की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ये भारत के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया है. गरीबों और अल्पसंख्यकों को सरकार प्रायोजित निशाना बनाया गया है. बीजेपी को इन सबकी बजाय अपने दिल में बैठी नफरत को ध्वस्त करना चाहिए.'' This is a demolition of India's constitutional values. This is state-sponsored targeting of poor & minorities. BJP must bulldoze the hatred in their hearts instead. pic.twitter.com/ucSJK9OD9g — Rahul Gandhi (@RahulGand...

"रिपोर्ट 72 घंटे के भीतर": प्रशांत किशोर के प्रस्ताव पर कांग्रेस का रुख

Image
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (फाइल फोटो). नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर 'नौकरी के लिए इंटरव्यू' के लिए एक और दौर किया. उनके प्रस्ताव का मूल्यांकन करने वाली टीम के अलावा, आज दो और नेता मौजूद थे - अशोक गहलोत और भूपेश बघेल. यह दोनों दो कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री हैं. कांग्रेस ने कहा कि इस मामले पर 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट आने की उम्मीद है. आज की बैठक में वरिष्ठ नेताओं जयराम रमेश, अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल और सोनिया गांधी ने भाग लिया. यह भी पढ़ें बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी प्रशांत किशोर के प्रस्तावों का 'मूल्यांकन' कर रही है. उन्होंने कहा, "कई अन्य लोगों के इनपुट पर भी विचार किया जा रहा है और अगले 72 घंटों के भीतर कांग्रेस अध्यक्ष को अंतिम रिपोर्ट सौंपी जाएगी." प्रशांत किशोर (पीके) चुनाव में विजय दिलाने वाले के रूप में जाने जाते हैं. कांग्रेस के लिए उसके लक्ष्यों में 137 साल पुरानी पार्टी के कायाकल्प से कम कुछ नहीं है. कांग्रेस का व्यावहा...

'पार्टी के टिकट पर नहीं लड़ूंगा'- CM धामी को अपनी सीट ऑफर करने वाले कांग्रेस नेता का नया ऐलान

Image
कांग्रेस विधायक हरीश धामी (फाइल फोटो) पिथौरागढ़: असंतुष्ट कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने रविवार को भाजपा में शामिल होने की संभावना से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि अगर पार्टी उनकी 'उपेक्षा' करती रहेगी तो वह अगला विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ सकते हैं. धामी ने हाल में प्रदेश कांग्रेस में हुए सांगठनिक बदलाव पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि नियुक्तियों में उनकी अनदेखी की गयी और मेरिट का ध्यान नहीं रखा गया. संवाददाताओं से बातचीत करते हुए धामी ने कहा कि अगर उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया गया, तो वह अगला विधानसभा चुनाव निर्दलीय के रूप में लड़ने को मजबूर हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी द्वारा इसी तरह उपेक्षा की जाती रही तो धारचूला से वर्ष 2027 में अगला चुनाव उनको निर्दलीय के रूप में लड़ना पड़ेगा. यह भी पढ़ें यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट खाली करने की पेशकश की थी, धारचूला विधायक ने कहा कि उनकी इस संबंध में किसी से कोई बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने केवल पार्टी द्वारा पूर्व में और वर्तमान राजनीतिक परिद...

सदन स्थगित करने पर सरकार पर भड़की कांग्रेस, कहा- हम महंगाई पर चर्चा चाहते थे, होने नहीं दी

Image
महंगाई की चर्चा से भाग रही है सरकार, कांग्रेस का आरोप. नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने को लेकर गुस्सा जाहिर किया है और कहा कि केंद्र सरकार ने  महंगाई के मुद्दे पर चर्चा से बचने के लिए ऐसा किया. दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में रखी गई प्रेस वार्ता में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है. जिसपर हमने संसद में सवाल उठाए. पांच राज्यों में चुनाव के बाद लोगों का शोषण शुरू किया है. हम पेट्रोल, डीज़ल, घरेलू गैस और सीएनजी आदि की महंगाई पर चर्चा चाह रहे थे. लेकिन इस पर बात करने नहीं दी गई. जनता के सामने उनकी कमी ज़ाहिर न हो इसके लिए वे चर्चा टालते रहे और अंत में होने नहीं दी. दो दिन बचा था लेकिन सत्रावसान कर दिया. यह भी पढ़ें श्री अधीर आर चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महंगाई पर चर्चा की बात बीजेपी नेताओं की तरफ़ से कही गई थी. लेकिन आज कार्यवाही समाप्त कर दी गई. BAC में ये तय भी हुआ था लेकिन महंगाई पर चर्चा नहीं होने दिया. सरकार अपने कहे से भाग गई. सरकार ने कहा रूस से सस्ते में तेल ख़रीदेंग...

मध्यप्रदेश कांग्रेस का बड़ा ऐलान, कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2023 का विधानसभा चुनाव

Image
पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने ट्वीट किया, ‘‘आज मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई. भोपाल: भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर पर हुई बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस ने उन पर विश्वास जताते हुए ऐलान किया है कि 2023 में होने वाला राज्य का चुनाव कमलनाथ के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा. सभी नेताओं ने आम सहमति से कमलनाथ से कहा कि उन्हीं को 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करना है और एक-एक नेता उनके नेतृत्व में पूरी ताकत से कांग्रेस की सरकार बनवाने के लिए कटिबद्ध है. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ac/?feed_id=19552&_unique_id=624eb838ca72a

कांग्रेस की चुनावी हार के लिए अकेला गांधी परिवार जिम्‍मेदार नहीं : पी चिदंबरम

Image
चिदंबरम ने कहा, ' हाल की चुनावी हार के लिए सिर्फ गांधी परिवार को जिम्‍मेदार नहीं ठहराया जा सकता नई दिल्‍ली : पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लचर प्रदर्शन के बाद पार्टी में चल रही खींचतान के बीच पी चिदंबरम (P Chidambaram) गुरुवार को खुलकर गांधी परिवार के समर्थन में आए. कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता चिदंबरम ने NDTV से बातचीत में कहा, 'पार्टी की हाल की चुनावी हार के लिए सिर्फ गांधी परिवार को जिम्‍मेदार नहीं ठहराया जा सकता.' उन्‍होंने  G-23 यानी कांग्रेस के असंतुष्‍ट नेताओं से पार्टी को विभाजित नहीं करने की अपील भी की. चिदंबरम ने कहा, 'गांधी परिवार ने (हार की) जिम्‍मेदारी स्‍वीकार की, ठीक उसी तरह जैसे मैंने गोवा और अन्‍य लोगों ने दूसरे राज्‍यों में हार के लिए जिम्‍मेदारी स्‍वीकार की थी.'  यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87/?feed_id=1...

कांग्रेस के 'असंतुष्ट' धड़े की आज फिर मुलाकात, 24 घंटे के भीतर दूसरी बैठक

Image
कांग्रेस के 'असंतुष्ट' धड़े की आज फिर बैठक हो रही है. कांग्रेस के असंतुष्टों का कोर ग्रुप  जी-23 की बैठक वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर पर हो रही है. इससे पहले कल शाम को भी कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं ने एक बैठक की थी. कल की बैठक भी गुलाम नबी आजाद के निवास पर हुई थी. बैठक के बाद असंतुष्ट नेताओं ने "सामूहिक, समावेशी नेतृत्व" की बात की थी और मांग की थी कि कांग्रेस 2024 में भाजपा से मुकाबला करने के लिए समान विचारधारा वाले अन्य दलों के साथ एक मंच बनाने के लिए सक्रिय हो. कार्यसमिति में वफादारों के रुख, जो लगातार हार के बावजूद गांधी परिवार के नेतृत्व की पुष्टि करने पर जोर देते हैं, से परेशान असंतुष्टों की बैठकें हो रही हैं. इस बार पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था सीडब्ल्यूसी ने सोनिया गांधी के अपने बच्चों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ सभी पदों से हटने की पेशकश को ठुकरा दिया था. कल 18 असंतुष्ट नेता, जिनमें छह राज्यों के कुछ नवागंतुक नेता भी शामिल थे, हाल ही में विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद आगे के रास्ते पर चर्चा करने के लिए मिले थे....

गोवा रिज़ॉर्ट में उम्मीदवार अपनी मर्जी से जन्मदिन समारोह के लिए आए हैं : कांग्रेस

Image
कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने कहा, "यह मेरा जन्मदिन था. आम तौर पर मैं शहर में मनाता लेकिन मैं सभी को एक जगह पर बुलाना चाहता था और मैं इस रिसॉर्ट के मालिक को जानता था. इसलिए हमने यहां जश्न मनाने का फैसला किया." यह दलबदल को रोकने के लिए पार्टी के प्रयास से कहीं अधिक अनौपचारिक मिलन था. उन्होंने कहा, "उनमें से कुछ देर से रुके और आज तक रुकने का फैसला किया. पार्टी 12 बजे तक चली. आज भी हम एक और उम्मीदवार का जन्मदिन मनाएंगे." एग्जिट पोल ने 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए 16 सीटों की भविष्यवाणी की है, जिसमें छोटी पार्टियों, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) को भी कुछ सीटें मिलना शामिल है. सक्रिय कांग्रेस पार्टी पहले ही तृणमूल और आप सहित संभावित किंगमेकरों तक पहुंच चुकी है. 2017 में, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनाकर उभरी थी, लेकिन सत्ता बनाने में विफल रही क्योंकि पार्टी ने गठबंधन बनाने में देरी की. वहीं बीजेपी ने एमजीपी और निर्दलीय विधायकों सहित छोटे दलों का समर्थन हासिल किया और सरकार बनाई. कांग्रेस नेता ने स्वीक...

प्रशांत किशोर के पूर्व सहयोगी को मिली कांग्रेस के प्रचार अभियान की अहम जिम्‍मेदारी : सूत्र

Image
प्रशांत किशोर चुनाव रणनीतिकार के तौर पर कई पार्टियों के साथ काम कर चुके हैं नई दिल्‍ली : चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) का कांग्रेस पार्टी के साथ 'सहयोग' मूर्त रूप नहीं ले पाया लेकिन उनके करीबी ने इस पार्टी के साथ एक नई जिम्‍मेदारी स्‍वीकार की है.I-PAC के हिस्‍से के रूप में प्रशांत के साथ मिलकर काम करने वाले सुनील कानुगोलु (Sunil Kanugolu)को भविष्‍य के चुनावों में कांग्रेस के प्रचार की योजना बनाने की जिम्‍मेदारी दी गइ है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद कानुगोलु को यह काम सौंपा गया. सूत्रों  ने शु्क्रवार को बताया कि सुनील 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की देखरेख करेंगे.  यह भी पढ़ें प्रशां‍त किशोर के सहयोगी के रूप में कानुगोलु पूर्व में  बीजेपी, डीएमके, एआईएडीएमके और अकाली दल के साथ काम कर चुके हैं. पिछले वर्ष अप्रैल-मई माह में बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को धमाकेदार जीत दिलाने के तुरंत बाद प्रशांत किशोर यानी PK की सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से बातचीत हुई थी.   इन चर्चा में पीके लिए सलाहकार या कांग्रेस ...

गोवा में दलबदली पर बोले चिदंबरम: इस बार हमारा घर सुरक्षित, लेकिन चोर...

Image
चिदंबरम ने कहा इस बार हमारा घर में अच्छी सुरक्षा है पणजी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू के कारण गोवा को आजाद करवाने में देरी नहीं हुई थी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का यह "इतिहास को विकृत करने का एक हताश प्रयास" था. उन्होंने कहा  कि भारत के पहले प्रधानमंत्री ने गोवा को मुक्त करने के लिए सही समय पर हस्तक्षेप किया था. पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में चिदंबरम ने इस बात पर भी जोर दिया कि आगामी विधानसभा चुनावों में चुने गए किसी भी कांग्रेस विधायक को इस बार गोवा में भाजपा अपनी तरफ नहीं ला सकेगी. उन्होंने दावा किया कि इस बार "हमारा घर में अच्छी सुरक्षा है, हालांकि "चोर" अभी भी बाहर है लेकिन जनता "उसे सबक सिखाएगी". यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि हर गुजरते दिन के साथ, मतदाताओं के लिए यह स्पष्ट होता जा रहा है कि उन्हें भाजपा या कांग्रेस में से चयन करना है. वहीं आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) जैसी "छोटी पार्टियों" गैर-भाजपा वोट को विभाजित क...

आर्थिक समीक्षा को लेकर चिदंबरम ने कहा. 'सरकार पश्चाताप करे औेर अपना रवैया बदले'

Image
चिदंबरम ने कहा, ‘‘यह पश्चाताप और रवैया में बदलाव का समय है, ढीगें हांकने का समय नहीं है.'' नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने संसद में 2021-22 की आर्थिक समीक्षा पेश होने के बाद सोमवार को कहा कि सरकार को पिछले दो साल की स्थिति के लिए पश्चाताप करना चाहिए और अपना रवैया बदलना चाहिए. पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आर्थिक समीक्षा में वही पुरानी बात दोहराई गई है कि 2021-22 के आखिर में अर्थव्यवस्था सुधार के साथ महामारी के पूर्व (2019-20) के स्तर पर पहुंच जाएगी. दो वर्षों में करोड़ों नौकरियां चली गईं, 84 प्रतिशत परिवारों की आय घट गई, 4.6 करोड़ लोग गरीबी की गिरफ्त में चले गए और भारत वैश्विक भूख सूचकांक में 116 देशों में 104 स्थान पर है.'' यह भी पढ़ें आर्थिक सर्वे पेश होने पर बोले प्रिंसिपल इकनोमिक एडवाइजर, 'देश में बेरोजगारी के रियल टाइम डाटा की कमी' कांग्रेस नेता चिदंबरम ने कहा, ‘‘यह पश्चाताप और रवैया में बदलाव का समय है, ढीगें हांकने और यथावत बने रहने का समय नहीं है.'' भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष (2022-23) में 8-8.5 प्रतिशत की दर स...

मुंबई में उद्यान का नामकरण टीपू सुलतान के नाम पर होने से राजनीति गर्म

Image
मुंबई में बीजेपी और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया. मुंबई: मुंबई में टीपू सुलतान के नाम पर राजनीति गर्म है. मालाड से कांग्रेस विधायक और कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने मालवणी के एक उद्यान का नाम टीपू सुल्तान के नाम रखा है जिसका आज उद्घाटन था. बीजेपी का कहना है कि हिंदुओं का नरसंहार करने वाले का नाम देना गलत है और वह यह किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी. नाराज बीजेपी ने मोर्चा निकाला.  यह भी पढ़ें मालाड पश्चिम में मार्वे रोड पर हंगामा टीपू सुलतान को लेकर हुआ. बीजेपी और बजरंग दल का आरोप है कि कांग्रेस के स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री असलम शेख मालवणी में एक उद्यान को टीपू सुल्तान नाम देकर हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं.  आज  आंदोलन की घोषणा की गई थी, हालांकि पुलिस ने मैदान से एक से डेढ़ किलोमीटर दूर ही सभी को रोक दिया. इस दौरान बीजेपी के सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक अतुल भातखलकर और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा भी मौजूद थे. मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को जिसने लंबे समय तक हिंदुओं का मानमर्दन किया, उसके नाम पर अगर उद्यान का नाम दिया जाएगा तो ये हिन्दू सम...

कांग्रेस ने दिखावे के लिए नहीं, बल्कि देश के विकास के लिए ठोस कदम उठाए : प्रियंका गांधी

Image
प्रियंका ने हस्तिनापुर से कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना गौतम को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर की लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के 70 साल के शासन को लेकर अक्सर तंज कसने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी ने दिखावा करने के लिए नहीं बल्कि देश के विकास के लिए ठोस कदम उठाए थे. प्रियंका ने फेसबुक लाइव के जरिए लोगों के सवालों के जवाब देते हुए कहा, 'भाजपा अक्सर यह सवाल करती है कि कांग्रेस ने अपने 70 साल के राज में आखिर क्या किया. अगर आप देखें तो इन वर्षों में बहुत सी उपलब्धियां हासिल की गईं. एम्स और आईआईटी जैसे संस्थान खड़े किए गए. यहां तक कि पोलियो का टीका बनाने की प्रक्रिया भी कांग्रेस के शासनकाल में ही शुरू हुई थी क्योंकि कांग्रेस की मंशा देश के विकास के लिए ठोस काम करने की थी, दिखावा करने की नहीं.' यह भी पढ़ें रेप पीड़िता की मां कांग्रेस प्रत्याशी, कुलदीप सेंगर की बेटी ने प्रियंका गांधी से कहा- ''मैं भी लड़ सकती हूं'' उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा, 'आज आप जहां खड़े हैं, वह पिछ...

मोदी सरकार को घेरने के लिए चुनावी राज्यों में संवाददाता सम्मेलन करेगी कांग्रेस

Image
कांग्रेस ने ‘आमदनी न हुई दोगुनी, दर्द सौ गुना' शीर्षक से एक पुस्तिका भी तैयार की है नई दिल्ली: कांग्रेस ने किसानों की ‘बदहाली', बेरोजगारी, आर्थिक तंगी, महंगाई और आंतरिक सुरक्षा की स्थिति प्रमुख मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए बुधवार से चुनावी राज्यों में संवाददाता सम्मेलनों का आयोजन करेगी. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा के अनुसार, इस कड़ी में सबसे पहले बुधवार को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में किसानों से जुड़े विषयों पर मीडिया से बात करेंगे. यह भी पढ़ें कांग्रेस ने दिखावे के लिए नहीं, बल्कि देश के विकास के लिए ठोस कदम उठाए : प्रियंका गांधी पार्टी ने ‘आमदनी न हुई दोगुनी, दर्द सौ गुना' शीर्षक से एक पुस्तिका भी तैयार की है, जिसमें विभन्न फसलों पर समर्थन मूल्य में संप्रग सरकार की तुलना में मोदी सरकार में ‘बहुत कम बढ़ोतरी' होने समेत कई मुद्दों का उल्लेख किया गया है. झा ने कहा, ‘‘केंद्र में बैठी भाजपा सरकार और राज्यों में डबल इंजन के नाम पर चल रही उसकी सरकारों की वास्तविकता अब जनता के समक्ष उजागर हो चुकी है...

''पीएम मोदी की रैली में भीड़ नहीं जुटी तो सुरक्षा में चूक.... '': कांग्रेस का बीजेपी पर 'पलटवार'

Image
'पीएम की सुरक्षा में चूक अस्‍वीकार्य' : प्रमुख कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया था कि आगामी विधानसभा चुनाव में हार के डर से उसने प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को विफल करने के लिए हरसंभव कोशिश की. गौरतलब है कि विरोध प्रदर्शनों के कारण प्रधानमंत्री पंजाब में 15 से 20 मिनट तक एक फ्लाईओवर पर फंसे रहे थे. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक माना है और राज्य सरकार से इस मामले में रिपोर्ट तलब की है. कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा पंजाब और अन्य राज्यों में हार तय देखकर ऐसे हथकंडे अपना रही है जो प्रधानमंत्री पद को शोभा नहीं देता. आज पंजाब में कुर्सियां खाली थीं, लोग नहीं पहुंचे थे. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा को लेकर किसानों और आम लोगों में विरोध है. ऐसे में भाजपा की ओर से ऊलजलूल बातें की जा रही हैं.'' 'आपको पद छोड़ देना चाहिए' : पीएम की सुरक्षा चूक पर कैप्टन अमरिंदर का सीएम चन्नी पर निशाना उन्हों...

ऑनलाइन परीक्षा की मांग पर अड़ा NSUI, विश्वविद्यालय परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

Image
कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने किया प्रदर्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर) भोपाल: कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग को लेकर बुधवार को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया. आंदोलनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें विरोध प्रदर्शन समाप्त करने के लिए मजबूर किया और उन पर लाठीचार्ज भी की और कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया गया. हालांकि पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज करने का खंडन करते हुए कहा कि कुछ छात्रों को मौके से बागसेवनिया पुलिस थाने लाया गया था. यह भी पढ़ें मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन कुलपति के कहने पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया और अनेक प्रदर्शनकारियों को थाने ले आए. पुलिस उन्हें मिलने की अनुमति भी नहीं दी. बागसेवनिया थाने के निरीक्षक संजीव कुमार चौकसे ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि कुछ आक्रोशित छात्रों को धारा 151 के त...

"विदेश में आधा समय गुजारने वाले" : ममता बनर्जी का राहुल गांधी पर निशाना

Image
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो). नई दिल्ली: ममता बनर्जी ने बुधवार को महाराष्ट्र के नेता शरद पवार के साथ बैठक के बाद कांग्रेस पर निशाना साधा और आलोचना करते हुए राहुल गांधी को भी नहीं बख्शा. ममता बनर्जी ने मुंबई में एक बातचीत में कहा, "आधा समय" विदेश में रहकर कोई भी राजनीति नहीं कर सकता. बंगाल की मुख्यमंत्री ने सिविल सोसायटी के सदस्यों के साथ बातचीत में कहा, "अगर कोई कुछ नहीं करता है और आधा समय विदेश में है, तो कोई राजनीति कैसे करेगा? राजनीति के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए." यह भी पढ़ें उनकी टिप्पणियों को व्यापक रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखे निशाने के रूप में देखा गया. राहुल गांधी ने हाल ही में विदेश में छुट्टियां मनाई थीं. ममता बनर्जी ने कहा, "भारत का संविधान, इसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था ऐसी है कि केवल विपक्षी एकता से मदद नहीं मिलेगी. मैं इतनी यात्राएं क्यों कर रही हूं? कौन बंगाल छोड़कर हर जगह घूमना चाहता है? मैं ऐसा इसलिए करती हूं ताकि दूसरे भी ऐसा ही करें और प्रतिस्पर्धा हो. मैं चाहती हूं कि संघीय ढांचा मजबूत हो. अगर सभी क्षेत्रीय दल एक साथ...

प्रियंका गांधी ने ‘धर्म संसद’ में दिए ‘‘घृणा भरे भाषण’’ की निंदा की, कड़ी कार्रवाई की मांग

प्रियंका गांधी ने ‘धर्म संसद’ में दिए ‘‘घृणा भरे भाषण’’ की निंदा की, कड़ी कार्रवाई की मांग