Posts

Showing posts with the label मद

पीएम मोदी ने रायसीना डायलॉग (Raisina Dialogue) का उद्घाटन किया

Image
First Published: April 26, 2022 | Last Updated:April 26, 2022 25 अप्रैल, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायसीना डायलॉग का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन (Ursula Von Der Leyen) थीं। मुख्य बिंदु  रायसीना संवाद 25 अप्रैल को शुरू हुआ, और यह 27 अप्रैल को समाप्त होगा। यह देश का प्रमुख भू-अर्थशास्त्र और बहुपक्षीय विदेश नीति सम्मेलन है। इस साल के संवाद की थीम रायसीना डायलॉग 2022 की थीम “Terranova- Impassioned, Impatient, Imperilled” है। जिन छह विषयगत स्तंभों पर इसे तैयार किया गया है, वे हैं: End of Multilateralism- a networked global order Rethinking Democracy- trade, technology, and ideology Communities Inc- first responders to health, development, and planet Water Caucuses- turbulent tides in the Indo-Pacific Samson vs Goliath- the persistent and relentless technology wars Achieving Green Transitions- common imperative, diverging realities रायसीना डायलॉग 2022 की अनुसूची इस वर्ष के संवाद ...

पीएम मोदी गुरु तेग बहादुर (Guru Tegh Bahadur) के 400वें पर्व को संबोधित करेंगे

Image
First Published: April 19, 2022 | Last Updated:April 19, 2022 देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सिख धर्म के गुरु तेग बहादुर जी (Guru Tegh Bahadur) के 400वें पर्व को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 21 अप्रैल, 2022 को मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम नई दिल्ली के लाल किले में किया जाएगा, इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी एक स्मारकीय डाक टिकट भी जारी करेंगे। गुरु तेग बहादुर (Guru Tegh Bahadur) गुरु तेग बहादुर जी सिक्खों के 9वें गुरु थे। उनका जन्म वर्ष 1621 में अमृतसर में हुआ था। उनके पिताजी गुरु हरगोबिन्द और माताजी नानकी थीं। उनके पिताजी गुरु हरगोबिन्द सिक्खों के 6वें गुरु थे। मुग़ल शासक औरंगजेब ने 1675 गुरु तेग बहादुर को मृत्युदंड की सजा दी थी। दरअसल गुरु तेग बहादुर ने मुगलों के धार्मिक उत्पीडन से कश्मीरी हिन्दुओं की रक्षा की थी। दिल्ली में गुरुद्वारा सीस गंज साहिब और गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब गुरु तेग बहादुर की मृत्यु और अंतिम संस्कार से सम्बंधित है। Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Tags:Guru Tegh Bahadur , Guru Tegh Bahadur Jayanti , Guru Tegh Bahadur Praka...

पीएम मोदी ने किया प्रधानमंत्री संग्रहालय (Pradhan Mantri Sangrahalaya) का उद्घाटन

Image
First Published: April 15, 2022 | Last Updated:April 15, 2022 14 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री संग्रहालय (Pradhan Mantri Sangrahalaya) का उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री संग्रहालय में भारत के प्रधानमंत्रियों के योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्य बिंदु  इस संग्रहालय का टिकट खरीदने वाले पहले व्यक्ति पीएम मोदी थे। अम्बेडकर जयंती पर इस संग्रहालय का उद्घाटन किया गया है। टिकट की कीमत ऑनलाइन खरीदे जाने पर टिकट की कीमत 100 रुपये और ऑफलाइन मोड में खरीदे जाने पर 110 रुपये रखी गई है। विदेशियों के लिए टिकट की कीमत 750 रुपये रखी गई है। 5 से 12 साल की उम्र के बच्चों को प्रति टिकट 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। यदि कॉलेज और स्कूलों द्वारा बुकिंग की जाती है तो स्कूल और कॉलेज के छात्रों को 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। प्रधानमंत्री संग्रहालय (Pradhan Mantri Sangrahalaya) तीन मूर्ति भवन में नेहरू मेमोरियल संग्रहालय पुस्तकालय के बगल में 10,000 वर्ग मीटर भूमि पर यह संग्रहालय बनाया गया है। इस संग्रहालय देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों ...

पीएम मोदी ने कोलकाता बिप्लोबी भारत गैलरी (Kolkata Biplobi Bharat Gallery) का उद्घाटन किया

Image
First Published: March 24, 2022 | Last Updated:March 24, 2022 पीएम मोदी ने 23 मार्च 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, कोलकाता में बिप्लोबी भारत गैलरी ( Kolkata Biplobi Bharat Gallery) का उद्घाटन किया। मुख्य बिंदु  प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान एकत्र हुए लोगों को भी संबोधित किया। इस गैलरी का उद्घाटन शहीद दिवस के अवसर पर किया गया था। प्रधानमंत्री ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्हें इस दिन अंग्रेजों द्वारा फांसी पर लटका दिया गया था। इस गैलरी में क्या प्रदर्शित किया जायेगा? यह नई गैलरी देश के स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को दर्शाएगी। यह गैलरी उन विभिन्न घटनाओं पर एक समग्र दृष्टिकोण (holistic view) भी प्रदान करेगी, जिनके कारण देश ने 1947 में स्वतंत्रता हासिल की थी। यह गैलरी उन भारतीय क्रांतिकारियों के योगदान को भी प्रदर्शित करेगी जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था। औपनिवेशिक शासन के खिलाफ उनके सशस्त्र प्रतिरोध को भ...

पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (Netaji Subhas Chandra Bose) की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया

Image
First Published: January 23, 2022 | Last Updated:January 23, 2022 आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। हालाँकि, इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की ग्रेनाइट प्रतिमा बनाई जाएगी, परन्तु जब तक ग्रेनाइट प्रतिमा बन कर तैयार नहीं हो जाती, तब तक यह होलोग्राम प्रतिमा प्रदर्शित की जाएगी। मुख्य बिंदु ग्रेनाइट से बनी यह मूर्ति देश के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के अपार योगदान के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी। इस प्रतिमा का काम पूरा होने तक नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। इस होलोग्राम प्रतिमा को 30 हजार लुमेन 4K प्रोजेक्टर द्वारा संचालित किया जाएगा। इस कार्य के लिए एक 90% पारदर्शी होलोग्राफिक स्क्रीन इस तरह से लगाई गई है कि यह लोगों को दिखाई नहीं देगी। होलोग्राम का प्रभाव पैदा करने के लिए उस पर नेताजी की 3D छवि पेश की जाएगी। इस होलोग्राम प्रतिमा का आकार 28 फीट ऊंचा और 6 फीट चौड़ा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Ne...

प्रधानमंत्री मोदी पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 10वीं किश्त जारी करेंगे

Image
First Published: January 1, 2022 | Last Updated:January 1, 2022 1 जनवरी, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 10वीं किश्त जारी करेंगे। इस किश्त में 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को 20,000 करोड़ रुपये जारी किये जायेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) इस योजना के तहत, भारत सरकार छोटे और सीमांत किसानों के खाते में 6,000 रुपये स्थानांतरित करती है। इन पैसों को तीन किश्तों में स्थानांतरित किया जाता है। 2,000 रुपये की पहली किश्त अप्रैल और जून के बीच दी जाती है। दूसरी किश्त अगस्त और नवंबर के बीच दी जाती है। तीसरी किश्त दिसंबर और मार्च के बीच दी जाती है। योजना के बारे में इस योजना को 2018 में शुरू किया गया था। यह योजना उन किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है जिनके पास दो हेक्टेयर तक भूमि है। इस योजना के तहत अब तक भारत सरकार ने 75,000 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। इसका उद्देश्य 125 मिलियन किसानों को कवर करना है। PM-Kisan Portal इस योजना के लाभार्थी PM-Kisan Portal (https://pmkisan.gov.i...