IPO लाने जा रहा है LIC, जानिए क्या होता है IPO?

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) जल्द ही अपना IPO लाने की तैयारी कर रहा है।

मुख्य बिंदु

IPO लाने से पहले किसी भी कंपनी को SEBI की मंज़ूरी लेने के लिए एक दस्तावेज जमा करना पड़ता है, जिसे Draft Red Herring Prospectus कहा जाता है। हाल ही में LIC ने SEBI के पास अपना Draft Red Herring Prospectus जमा कर दिया है। इस IPO के माध्यम से LIC की 5% हिस्सेदारी बेची जाएगी। माना जा रहा है कि इस IPO के माध्यम से LIC 70,000 करोड़ से एक लाख करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी। यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO होगा।

IPO क्या होता है?

IPO का अर्थ है Initial Public Offering। IPO के माध्यम से कंपनियां अपने शेयर को स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध करके निवेशकों कुछ हिस्सेदारी  बेचती हैं।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)

यह भारत सरकार के स्वामित्व वाली एक बीमा कंपनी है। इसकी स्थापना 1 सितम्बर, 1956 को की गई थी। इसका मुख्यालय मुंबई में है। वर्तमान में एम.आर. कुमार LIC के चेयरमैन हैं।

 

Categories: अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स

Tags:Draft Red Herring Prospectus , Hindi Current Affairs , Hindi News , LIC , LIC IPO , SEBI , भारतीय जीवन बीमा निगम , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/ipo-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-lic-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be/?feed_id=12108&_unique_id=6209f204e947c

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले