Posts

Showing posts with the label रह

इंसान अपने शरीर के इस अंग से भी ले सकते हैं सांस, जानकर रह जाएंगे दंग

Image
वैज्ञानिकों द्वारा तरह-तरह की स्टडी की जाती है, जिसमें कई ऐसे तथ्य सामने आते हैं, जो आपको चौंका सकते हैं। एक लेटेस्ट स्टडी में भी ऐसी जानकारी निकलकर सामने आई है, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे, या यूं कहो की आप उसे मानने के लिए शायद राजी भी न हो। वैज्ञानिकों की एक टीम ने पता लगाया है कि गुदा से सांस लेना संभव है। जी हां, आपने सही पढ़ा, इस स्टडी में दावा किया गया है कि यह खोज भविष्य में इंसानों की भी जान बचाने के काम आएगी। Science Direct ने MED में पब्लिश एक रिसर्च का हवाला देते हुए बताया कि गुदा से सांस लेना भी संभव है। वैज्ञानिकों के एक समूह ने कछुओं के धीमे मेटाबॉलिज्म के आधार पर सूअरों और चूहों पर कई प्रयोग किए। इसमें म्यूकोसल लाइनिंग को पतला करने के लिए जानवरों की आंतों को साफ किया गया, जिससे खून के प्रवाह में बाधा को कम किया जा सके। इसके बाद उन जानवरों को एक ऐसे कमरे में रखा गया जहां ऑक्सीजन नहीं थी। ऐसा माना जाता है कि क्योंकि कछुओं के पास इस तरह की परत होती है, वे अपने गुदा के जरिए सांस लेने में सक्षम होते हैं, जिसकी वजह से वो सर्दियों में जीवित रहने में सक्षम होते हैं। रिपोर्ट...

45 साल तक स्पेस डेटा भेजने वाले Voyager स्पेस क्राफ्ट की पावर हो रही खत्म, NASA ने जताया साथ छूटने का दुख!

Image
नासा ने 45 साल पहले जो स्पेस क्राफ्ट अंतरिक्ष में छोड़े थे, अब उनका सफर जल्द ही थम जाएगा क्योंकि स्पेस क्राफ्ट की पावर खत्म होने वाली है। इन्हें वोयेजर (Voyager) स्पेस क्राफ्ट के नाम से जाना जाता है जो आज से 44.5 साल पहले अंतरिक्ष में स्थापित किए गए थे। उस वक्त नासा ने जुड़वां स्पेस क्राफ्ट पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किए थे। अब दोनों ही स्पेस क्राफ्ट पावर शॉर्टेज के चलते बंद होने वाले हैं।  NASA ने एक रिपोर्ट में बताया है कि उसने 1977 में Voyager स्पेस व्हीकल 1 और व्हीकल 2 को अंतरिक्ष में छोड़ा था। इनमें से व्हीकल 1 अपनी मियाद से बहुत ज्यादा चल चुका है। नासा का कहना है कि जितने साल यह व्हीकल चल पाया है उतना मानव के द्वारा बनाया गया कोई और दूसरा स्पेस व्हीकल नहीं चला है। लेकिन जल्द ही यह व्हीकल इतिहास बन जाएगा। साइंटिफिक अमेरिकन (Scientific American) की रिपोर्ट कहती है कि अब व्हीकल का सफर खत्म होने का समय आ गया है और जल्द ही यह अलविदा कह देगा।  जॉन हॉकिंस यूनिवर्सिटी के राल्फ मैकनट रिपोर्ट में कहते हैं, "इस बात को बीते साढ़े 44 साल हो चुके हैं। व्हीकल की जितनी वारंटी हमने दी ...

आज मनाई जा रही है कबीर जयंती (Kabir Jayanti)

Image
First Published: June 14, 2022 | Last Updated:June 14, 2022 आज देश भर में कबीर जयंती मनाई जा रही है। इस दिन महान संत कबीरदास का जन्म हुआ हुआ था। संत कबीर संत कबीर के जन्म वर्ष को लेकर विवाद है। कुछ लोग कहते हैं कि उनका जन्म 1398 में हुआ था, जबकि अन्य कहते हैं कि उनका जन्म 1440 में हुआ था। कबीर का जीवन काशी पर केंद्रित था, जिसे बनारस (वाराणसी) भी कहा जाता है। उनके अनुसार वे कर्मकांड और शारीरिक तपस्या से स्वतंत्र थे। कबीर ने आत्म-समर्पण और ईश्वर की भक्ति में विश्वास किया। कबीर अहिंसा के पक्के समर्थक हैं। कबीर नैतिक जीवन में अहिंसा के पालन पर बल देते है। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता पर भी काफी बल दिया। उन्होंने सांप्रदायिक सद्भाव का प्रचार करके और उन सद्गुणों पर जोर देते हुए इस्लाम और हिंदू धर्म के संश्लेषण की कोशिश की, जो दोनों धर्मों के लिए आम थे। वह मूर्ति पूजा के खिलाफ थे। उन्होंने मुस्लिम अनुष्ठानों और मक्का में हज करने की समान रूप से निंदा की। Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Tags:Hindi Current Affairs , Hindi News , Kabir Jayanti , कबीर ...

3 खरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित गैलेक्सी से वैज्ञानिकों को मिल रहे हैं अजब सिग्नल!

Image
3 खरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक गैलेक्सी से निकलते फास्ट रेडियो बर्स्ट (FRB) ने खगोल वैज्ञानिकों को चकरा दिया है। ये रेडियो वेव्ज़ के बर्स्ट होते हैं जो मिलिसेकंड जितने लम्बे होते हैं। ये रेडियो बर्स्ट पैदा होते हैं लेकिन दोहराते नहीं हैं। हालांकि, लेटेस्ट ऑब्जर्वेशन में रेडियो बर्स्ट को दोहराते हुए पाया गया है। खगोल वैज्ञानिकों ने FRB 190520 नाम की एक वस्तु का 20 मई 2019 में पता लगाया था।  इसकी लोकेशन का पता चीन में फाइव हंडरेड मीटर अपर्चर स्फेरिकल रेडियो टेलीस्कोप (FAST) के द्वारा लगाया गया था। उसके बाद यह रेडियो बर्स्ट नवंबर में टेलीस्कोप डेटा में सामने आया। FRB 190520 के बारे में आगे स्टडी करने पर वैज्ञानिकों ने पाया कि यह तेजी से रिपीट होने वाला रेडियो वेव्ज़ का बर्स्ट है। इस स्टडी को Nature जर्नल में एक नई रिपोर्ट के तहत प्रकाशित किया गया है।  2020 में वैज्ञानिकों की टीम ने National Science Foundation के Karl G. Jansky Very Large Array (VLA) और दूसरे टेलीस्कोप का इस्तेमाल किया और इसे लोकेट किया। लोकेट करने के बाद हवाई के Subaru Telescope ने इसकी और ज्यादा साफ तस्वीर पेश की। स...

आज पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा विशाल एस्ट्रॉयड, NASA को सता रही है चिंता

Image
190 फीट चौड़ा एक एस्टेरॉयड जल्द ही पृथ्वी के पास आने वाला है और NASA ने इसके आगमन की घोषणा कर दी है। आपको बता दें, यह एस्टेरॉयड रोम में स्थित कोलोसियम (157 फीट) से बड़ा है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, बुधवार, 8 जून को एस्टेरॉयड हमारे ग्रह के सबसे करीब पहुंच जाएगा। एस्टेरॉयड का पृथ्वी के करीब से गुजरना असामान्य नहीं है। इससे पहले सोमवार को 160 फीट लंबा एक एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब पहुंच गया था। हालांकि, अपकमिंग एस्टेरॉयड थोड़ी चिंता बढ़ा रहा है। बुधवार को आने पर इस बड़े एस्टेरॉयड का हमारे ग्रह पर कुछ प्रभाव पड़ सकता है। NASA ने एस्टेरॉयड 2022 KV1 को 'नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट' (NEO) के रूप में लेबल किया है। एस्टेरॉयड की यह कैटेगरी पृथ्वी के लिए खतरा पैदा कर सकती है और नासा द्वारा लगातार इसपर निगरानी रखी जा रही है। पृथ्वी के लिए एस्टेरॉयड का निकटतम फ्लाईबाई 2,660,000 मील/घंटा की दूरी पर होगा। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी ने एस्टेरॉयड के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इस एस्टेरॉयड को पहली बार 2022 में खोजा गया था। NASA की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी...

मई 2022 में GST संग्रह 1.4 लाख करोड़ रुपये रहा

Image
First Published: June 3, 2022 | Last Updated:June 3, 2022 मई 2022 के महीने में, वस्तु व सेवा कर (GST) राजस्व लगभग 1.41 लाख करोड़ रुपये था। मई 2021 की तुलना में यह 44% की वृद्धि है। मई में GST संग्रह अप्रैल 2022 की तुलना में कम था जो 1.68 लाख करोड़ रुपये था। मार्च 2022 में GST संग्रह 1.42 लाख करोड़ रुपये था, जबकि फरवरी 2022 में यह 1.33 लाख करोड़ रुपये था। मई 2022 में एकत्रित CGST, SGST और IGST  मई 2022 में, GST राजस्व 1,40,885 करोड़ रुपये एकत्र किया गया था जिसे इसमें विभाजित किया गया है: CGST :  25,036 करोड़ रुपये SGST:  32,001 करोड़ रुपये IGST :  73,345 करोड़ रुपये जिसमें माल के आयात पर एकत्रित 37469 करोड़ रुपये शामिल हैं। उपकर:  10,502 करोड़ रुपये जिसमें माल के आयात पर एकत्र किए गए 931 करोड़ रुपये शामिल हैं। अप्रैल 2022 की तुलना में मई 2022 में कितना GST एकत्र किया गया? मई 2022 में, एकत्र किया गया राजस्व मार्च 2021 में एकत्र किए गए राजस्व से 44% अधिक था जो कि 97,821 करोड़ रुपये था। यह चौथी बार है जब GST लागू होने के बाद से एक महीने का GST...

आज मनाई जा रही है महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) की जयंती

Image
First Published: June 2, 2022 | Last Updated:June 2, 2022 महाराणा प्रताप सिंह (Maharana Pratap Singh)  मेवाड़ (वर्तमान राजस्थान) के 13 वें राजा थे। वे भारत के सबसे यशस्वी राजाओं में से एक माने जाते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार उनका जन्म 9 मई, 1540 को हुआ था। हिंदू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ मास की तृतीया तिथि को उनका जन्म हुआ थाहै। आज उनकी जयंती मनाई जा रही है। राणा और मुगल अकबर मेवाड़ के माध्यम से गुजरात के लिए एक सुरक्षित मार्ग स्थापित करना चाहता था। इसलिए, उसने महाराणा प्रताप सिंह  को अन्य राजपूतों की तरह एक जागीरदार बनाने के लिए कई दूत भेजे। राणा ने मना कर दिया। इसलिए हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा गया। हल्दीघाटी का युद्ध (Battle of Haldighati) हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा को उनकी बहादुरी के लिए जाना जाता है। यह लड़ाई 18 जून, 1576 को महाराणा और अकबर की सेनाओं के बीच लड़ी गई थी। राणा ने मुगल सेना के 2 लाख सैनिकों के खिलाफ 22,000 सैनिकों के साथ लड़ाई लड़ी। मुगलों का नेतृत्व मान सिंह ने किया था। इस युद्ध में राणा की सेना परास्त हो गईं। पुनर्विजय ...

54 लाख रुपये कमाने का ऑफर दे रहा है NASA, यहां करे रजिस्ट्रेशन

Image
NASA ने एक नया चैलेंज लॉन्च किया है, जिसमें अमेरिकी स्पेस एसेंजी मंगल ग्रह का सिमुलेशन तैयार करने वाले को 70,000 डॉलर (करीब 54 लाख रुपये) का इनाम देगी। इस सिमुलेशन को तैयार करवाने का कारण अंतरिक्ष यात्रियों को मार्स (Mars) में हर एक कथिन परिस्थितियों के लिए तैयार करना है। इस चैलेंज को MarsXR नाम दिया गया है, जिसमें भाग लेने वाले व्यक्ति को मार्स का एक्सप्लोर किया जा चुका लगभग 400 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र का सिमुलेशन बनाना होगा। एक आधिकारिक बयान में NASA ने कहा है कि एजेंसी ने इमर्सिव टेक्नोलॉजी डेवलपर एपिक गेम्स (Epic Games) के साथ "मंगल पर आने वाले अनुभवों और स्थितियों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को तैयार करने में मदद करने के लिए अनुसंधान, विकास और परीक्षण वातावरण" बनाने के लिए भागीदारी की है। इस चैलेंज को जीतने वाले को NASA $70,000 का इनाम देगी। इस चैलेंज में भाग लेने की आखिरी तारीख  26 जुलाई है। भाग लेने के लिए इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।    NASA MarsXR चैलेंज के लिए डेवलपर को Epic Games के Unreal Engine 5 का इस्तेमाल करते हुए नए Mars XR Operation Support System...

देखें कैसे '10' नंबर की शेप में दिखाई दे रही हैं 2 गैलेक्सी, NASA के टेलीस्कोप ने किया कैप्चर

Image
अपनी 30 से अधिक वर्षों की सर्विस में, NASA के हबल स्पेस टेलीस्कोप (Hubble Space Telescope) ने पेचीदा ब्रह्मांडीय घटनाओं (कॉस्मिक इवेंट्स) के 13 लाख से अधिक अवलोकन किए हैं। इसने एक बार अपने प्राइम वर्किंग कैमरा - वाइड फील्ड प्लैनेटरी कैमरा 2 (WFPC2) का इस्तेमाल करते हुए, Arp 147 नाम के एक गुरुत्वाकर्षण द्वारा एक-दूसरे से आकर्षित हो रही दो आकाशगंगाओं को कैप्चर किया था। अब, NASA ने तस्वीर को फिर से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। तस्वीर दो आकाशगंगाओं को इस तरह से कैप्चर करती है कि वे संख्या '10' की शेप में दिखाई देती हैं। इसमें बाईं ओर की गैलेक्सी "1" की शेप बनाती है, जो स्टारलाइट की एक रिंग की तरह दिखाई देती है। वहीं, दाईं ओर वाली गैलेक्सी "0" की तरह दिखाई देती है। नासा के हबल स्पेस टेलीस्कॉप ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा (अनुवादित), "ARP 147 में आपका स्वागत है, एक इंटरैक्टिंग गैलेक्सी जोड़ी! इस हबल क्लासिक तस्वीर में सबसे बाईं ओर की आकाशगंगा हमारी दृष्टि रेखा के लगभग किनारे पर दिखाई देती है और इसमें स्टारलाइट की एक रिंग है। दायीं ...

नीदरलैंड में किया जा रहा है 2022 इनविक्टस गेम्स (Invictus Games) का आयोजन

Image
First Published: April 21, 2022 | Last Updated:April 21, 2022 16 अप्रैल 2022 को, इनविक्टस गेम्स  2022 की शुरुआत नीदरलैंड में हुई। इन खेलों का आयोजन 16 से 22 अप्रैल तक किया जा रहा है। इनविक्टस गेम्स का पहला संस्करण वर्ष 2014 में लंदन में आयोजित किया गया था। मुख्य बिंदु  यह खेल 2016 में अमेरिका के ऑरलैंडो, 2017 में टोरंटो, कनाडा और 2018 में सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किए गए हैं। डसेलडोर्फ, जर्मनी इन खेलों के 2023 संस्करण की मेजबानी करेगा। इनविक्टस गेम्स ( Invictus Games) यह एक अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता है जो पैरालिंपिक के समान है लेकिन यह घायल और बीमार सैन्य युद्ध के पूर्व सैनिकों और सेवा कर्मियों के लिए है। इन खेलों ने कवि विलियम अर्नेस्ट हेनले की कविता ‘इनविक्टस’ से प्रेरणा ली है। इनविक्टस गेम्स फाउंडेशन 2014 में उद्घाटन समारोह के बाद इनविक्टस गेम्स फाउंडेशन की स्थापना की गई थी। यह खेलों के मेजबान शहरों का चयनकर्ता है। इसे नियम निर्धारित करने, प्रतियोगिता के प्रबंधन, वर्गीकरण और ब्रांडिंग का भी काम सौंपा गया है। 2022 संस्करण हेग में वर्तमा...

दुनिया की 99% आबादी प्रदूषित हवा में सांस ले रही है : WHO

Image
First Published: April 8, 2022 | Last Updated:April 8, 2022 विश्व स्वास्थ्य संगठन के वायु गुणवत्ता डेटाबेस (air quality database) 2022 अपडेट के अनुसार, ग्रह की लगभग 99% आबादी प्रदूषित हवा में सांस लेती है जो WHO की वायु गुणवत्ता सीमा से अधिक है और लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है। मुख्य बिंदु  WHO के आंकड़ों के अनुसार, 117 देशों के 6,000 से अधिक शहर अपनी वायु गुणवत्ता की निगरानी कर रहे हैं, लेकिन निवासी अभी भी नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और सूक्ष्म कणों के अस्वास्थ्यकर स्तर से प्रभावित हैं। निम्न और मध्यम आय वाले देशों में रहने वाले लोगों में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और सूक्ष्म कणों का सबसे अधिक जोखिम होता है। इन निष्कर्षों के माध्यम से WHO ने जीवाश्म ईंधन के उपयोग पर अंकुश लगाने और वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए कदम उठाने के महत्व पर प्रकाश डाला है। पहली बार डेटा ने वार्षिक औसत नाइट्रोजन डाइऑक्साइड सांद्रता का जमीनी माप लिया है जो एक सामान्य शहरी प्रदूषक है। डेटा ने 2.5 माइक्रोन (पीएम2.5) या 10 माइक्रोन (पीएम10) से छोटे या उसके बराबर व्यास वाले पार...

शनि के सामने गेंद जितना नजर आ रहा उसका चंद्रमा, नासा ने शेयर की हैरान करने वाली तस्‍वीर

Image
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने शनि (Saturn) के चंद्रमा डायोन (Dione) की हैरान करने वाली इमेज शेयर की है। शनि का चक्‍कर लगाते हुए डायोन अपने विशाल ग्रह के सामने गेंद जितना छोटा दिखाई देता है। नासा ने बताया है कि यह तस्‍वीर लगभग 2.3 मिलियन किलोमीटर की दूरी से ली गई थी। शायद इसीलिए चंद्रमा अपने असल आकार से भी छोटा दिखाई देता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्रह और उसके चंद्रमाओं के बीच रिलेशनशिप को समझने में पारगमन (transit) महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो ट्रैंज‍िट के दौरान वह पृथ्‍वी को सूर्य ग्रहण की ओर ले जाता है। डायोन की खोज साल 1684 में जियोवानी कैसिनी ने की थी। यह सिर्फ 562 किलोमीटर का एक छोटा चंद्रमा है, जो हमारे चंद्रमा का लगभग एक तिहाई है। डायोन हर 2.7 दिनों में 377,400 किलोमीटर की दूरी पर शनि की परिक्रमा करता है। यह लगभग उतनी ही दूरी है, जितनी दूरी पर चंद्रमा हमारी पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि डायोन मुख्य रूप से बर्फ से बना है। इसका औसत तापमान माइनस 186 डिग्री सेल्सियस है। इसकी बर्फ बह...

राजस्थान में मनाया जा रहा है गणगौर उत्सव (Gangaur Festival)

Image
First Published: April 7, 2022 | Last Updated:April 7, 2022 गणगौर उत्सव राजस्थान और मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। यह राजस्थान के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और पूरे राज्य में इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। मुख्य बिंदु  मार्च से अप्रैल तक चलने वाले इस उत्सव की अवधि के दौरान महिलाएं भगवान शिव की पत्नी गौरी की पूजा करती हैं। यह त्योहार फसल, वसंत, प्रसव और वैवाहिक निष्ठा का जश्न मनाता है। अविवाहित महिलाएं एक अच्छा पति पाने के लिए माता गौरी का आशीर्वाद लेने के लिए उनकी पूजा करती हैं। विवाहित महिलाएं स्वास्थ्य, कल्याण, सुखी वैवाहिक जीवन और अपने पति की लंबी उम्र के लिए उनकी पूजा करती हैं। पश्चिम बंगाल में गणगौर महोत्सव का जश्न जो लोग राजस्थान से कोलकाता, पश्चिम बंगाल चले गए थे, उन्होंने वहां गणगौर उत्सव मनाना शुरू किया। कोलकाता में, यह उत्सव अब 100 से अधिक वर्षों से मनाया जा रहा है। अनुष्ठान चैत्र के पहले दिन यह त्योहार शुरू होता है और 16 दिनों तक चलता है। नवविवाहिता  के लिए यह पर्व मनाना अनिवार्...

दिल्ली में बनाया जा रहा है प्रधानमंत्री संग्रहालय (Pradhan Mantri Sangrahalaya)

Image
First Published: March 29, 2022 | Last Updated:March 29, 2022 प्रधानमंत्री संग्रहालय दिल्ली के तीन मूर्ति एस्टेट में बनाया जा रहा है। इसका उद्घाटन 14 अप्रैल को किया जाएगा, जो डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर होगा। मुख्य बिंदु  2018 में इस परियोजना को मंजूरी दी गई थी और अक्टूबर 2020 तक इसे पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई थी। यह परियोजना पिछले दो वर्षों से न केवल महामारी के कारण लॉकडाउन के कारण, बल्कि सामग्री की अवधि के साथ-साथ सिविल कार्यों के मुद्दों के कारण भी विलंबित हो रही है। इस परियोजना की कुल लागत 270 करोड़ रुपये है। 2021 में इसका उद्घाटन तय किया गया था, लेकिन अंतिम क्षणों में कुछ बदलाव के कारण इसमें देरी हुई। इस संग्रहालय में क्या प्रदर्शित किया जाएगा? यह संग्रहालय भारत के उन सभी 14 प्रधानमंत्रियों के जीवन को कवर करेगा जिन्होंने अब तक यह भूमिका निभाई है। उनके योगदान को भी प्रदर्शित किया जाएगा। जवाहरलाल नेहरू की कृतियां और संग्रह हालांकि नेहरू मेमोरियल संग्रहालय में रहेंगे, जो एक समय में उनका निवास भी था। इस संग्रहालय में भाषण, दु...

सोलोमन द्वीप के साथ सुरक्षा समझौता करने जा रहा है चीन

Image
First Published: March 26, 2022 | Last Updated:March 26, 2022 लीक हुए कागजातों से सोलोमन द्वीप समूह के साथ चीन के सुरक्षा समझौते का मसौदा तैयार होने का खुलासा हुआ है।  इस कदम ने अपने अन्य पश्चिमी सहयोगियों के साथ पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया में चौकन्ना कर दिया है। मुख्य बिंदु  इस सौदे के बारे में लीक हुए कागजात में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि चीन द्वारा ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित द्वीप पर एक सैन्य अड्डा स्थापित किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया इस छोटे से द्वीप का सबसे बड़ा सहायता दाता और मुख्य रक्षा साझेदार है और उसने इस बारे में चिंता जताई है। न्यूजीलैंड ने भी पर चिंता जताई है। सोलोमन द्वीप समूह ने अभी तक उन विवरणों की पुष्टि नहीं की है जो लीक हुए मसौदे समझौते में हाइलाइट किए गए थे। सोलोमन द्वीप समूह ने हालांकि एक बयान जारी कर कहा है कि वह चीन सहित अन्य देशों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का विस्तार कर रहा है। चीनी सेना की तैनाती लीक हुए कागजात ने एक फ्रेमवर्क का खुलासा किया है जो चीन को सोलोमन द्वीप पर चीन द्वारा विकसित की जाने वाली परियोजनाओं की सुरक्...

भारत में तेज़ी से फैल रहा है ट्यूबरक्लोसिस : India TB Report 2022

Image
First Published: March 25, 2022 | Last Updated:March 25, 2022 2021 में, भारत में तपेदिक (Tuberculosis – TB) के मामलों में पिछले वर्ष की तुलना में 19% की वृद्धि हुई। यह जानकारी India TB Report 2022 में सामने आई है। यह रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने जारी की है। मुख्य बिंदु 2021 के दौरान TB के मरीजों की कुल संख्या 19,33,381 थी। 2020 में यह संख्या 16, 28,161 थी। भारत में, 2019 और 2020 के बीच सभी प्रकार के तपेदिक के कारण मृत्यु दर में 11% की वृद्धि हुई है। वर्ष 2020 के लिए अनुमानित टीबी से संबंधित मौतों की कुल संख्या 4.93 लाख थी, जो 2019 के अनुमान से 13 प्रतिशत अधिक है। 2019 में भारत ने पिछले वर्ष की तुलना में टीबी से संबंधित मामलों में 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। जनवरी और फरवरी के महीनों की तुलना में 2020 में, टीबी से संबंधित मामलों में महामारी के दो महीने बाद 38 प्रतिशत की गिरावट आई है। 2020 के अंत तक टीबी के मामले बढ़ने लगे और कुल 1.8 मिलियन मामले दर्ज किए गए। 2021 में जिन 21,35,830 रोगियों का निदान (diagnose) किया गया थ...

आज से शुरू हो रहा है 35वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला (Surajkund International Crafts Mela)

Image
First Published: March 19, 2022 | Last Updated:March 19, 2022 आज 19, मार्च, 2022 से 35वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला फरीदाबाद में शुरू हो रहा है। यह मेला चार अप्रैल तक चलेगा। इस मेले का उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। मुख्य बिंदु कोविड-19 के कारण दो साल के अंतराल के बाद इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला देश के हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करेगा। इस वर्ष, इस मेले में जम्मू और कश्मीर थीम स्टेट है। यह विभिन्न कला रूपों और हस्तशिल्प के माध्यम से अपनी अनूठी संस्कृति और समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करेगा। इस मेल में वैष्णो देवी मंदिर की प्रतिकृतियां, अमर नाथ मंदिर, कश्मीर से वास्तुकला इस साल मुख्य आकर्षण होंगे। इस आयोजन में 20 से अधिक देश भाग ले रहे हैं और इस बार भाग पार्टनर देश उज्बेकिस्तान है। यह मेला दोपहर 12:30 बजे से रात 9:30 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला (Surajkund International Crafts Mela) सूरजकुंड मेले का आयोजन...

आज देश भर में मनाया जा रहा है होली का त्यौहार, जानिए क्यों मनाई जाती है होली (Holi)?

Image
First Published: March 18, 2022 | Last Updated:March 18, 2022 होली देश भर में मनाई जाती है और यह भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस मौके पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी समेत सभी गणमान्य लोगों ने देशवासियों को शुभकामनायें दीं। मुख्य बिंदु यह भोर, प्रकाश, जीवन और ऊर्जा के प्रवाह का प्रतीक है जो बुराई के विनाश और अच्छे की विजय का संकेत देता है। यह भारत में मनाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है जो फरवरी के फाल्गुन के महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। होली नाम होलिका से आता है, जो दानव राजा हिरण्यकश्यप की बहन थी। होली की कथाएँ होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इसकी उत्पत्ति राक्षस राजा हिरण्यकश्यप की कथा में हुई है, जो अपने बेटे, प्रहलाद के जीवन को अपनी बहन, होलिका की मदद से समाप्त करना चाहता था, जो जल गई थी और प्रहलाद को कोई नुकसान नहीं हुआ। तब से इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत में मनाया जाता है। होली पर रंगों की इस परंपरा के साथ राधा और श्रीकृष्ण की कहानी निकट से जुड़ी ...

रूस-यूक्रेन युद्ध सेमीकंडक्टर आपूर्ति को कैसे प्रभावित कर रहा है?

Image
First Published: March 16, 2022 | Last Updated:March 16, 2022 वैश्विक सेमीकंडक्टर चिप आपूर्ति श्रृंखला जो पहले COVID-19 महामारी की चपेट में थी, रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण फिर से संकट का सामना कर सकती है। रूस और यूक्रेन दोनों वैश्विक अर्धचालक आपूर्ति श्रृंखला में योगदान करते हैं। यूक्रेन का योगदान यूक्रेन नियॉन गैस के दुनिया के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक है, जिसका उपयोग चिप निर्माण प्रक्रिया में किया जाता है। इस प्रकार, सेमीकंडक्टर के निर्माण के लिए नियॉन गैस का उपयोग महत्वपूर्ण है। 1991 में USSR के विघटन के बाद, यूक्रेन में नियॉन गैस का उत्पादन बढ़ा है। नियॉन गैस इस्पात उत्पादन का उपोत्पाद (byproduct) है। यह स्टील के निर्माण के दौरान निकलने वाली गैसों के निस्पंदन द्वारा निर्मित होता है। रूस का योगदान रूस पैलेडियम (Palladium) का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है और रूस पर मौजूदा प्रतिबंध और निर्यात नियंत्रण पैलेडियम की वैश्विक आपूर्ति को प्रभावित करेगा। पैलेडियम अपनी चालकता और गैर-संक्षारक क्षमता के लिए जाना जाता है और इस प्रकार सेमीकंडक्टर उद्योग...

गुजरात में किया जा रहा है खेल महाकुंभ (Khel Mahakumbh) का आयोजन

Image
First Published: March 16, 2022 | Last Updated:March 16, 2022 खेल महाकुंभ 2022 खेल महाकुंभका 11वां आयोजन है। इसे गुजरात के अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में पीएम मोदी ने लॉन्च किया। खेल महाकुंभ (Khel Mahakumbh) खेल महाकुंभ गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक वार्षिक खेल प्रतियोगिता है। इसे 2010 में शुरू किया गया था और इसने गुजरात में खेलों में क्रांति ला दी है। 2010 में पहले खेल महाकुंभ में 16 खेलों को शामिल किया गया था। 2019 के खेल महाकुंभ में, 36 खेलों और 26 पैरा-स्पोर्ट्स को शामिल किया गया था। पात्रता खेल महाकुंभ के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। खेल महाकुंभ 2022 में भाग लेने के लिए न्यूनतम 9 वर्ष का कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकता है। चूंकि कोई आयु सीमा नहीं है, इस आयोजन में गुजरात के लोगों की भारी भागीदारी होगी जो एक महीने में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। विभिन्न आयु समूहों के लिए अलग-अलग खेल हैं। खेल  पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के खेल आयोजन आयोजित किए जाते हैं, इनमें कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, योगासन, मल्लखंभ, टेनिस, तलव...