Posts

Showing posts with the label भ

इंसान अपने शरीर के इस अंग से भी ले सकते हैं सांस, जानकर रह जाएंगे दंग

Image
वैज्ञानिकों द्वारा तरह-तरह की स्टडी की जाती है, जिसमें कई ऐसे तथ्य सामने आते हैं, जो आपको चौंका सकते हैं। एक लेटेस्ट स्टडी में भी ऐसी जानकारी निकलकर सामने आई है, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे, या यूं कहो की आप उसे मानने के लिए शायद राजी भी न हो। वैज्ञानिकों की एक टीम ने पता लगाया है कि गुदा से सांस लेना संभव है। जी हां, आपने सही पढ़ा, इस स्टडी में दावा किया गया है कि यह खोज भविष्य में इंसानों की भी जान बचाने के काम आएगी। Science Direct ने MED में पब्लिश एक रिसर्च का हवाला देते हुए बताया कि गुदा से सांस लेना भी संभव है। वैज्ञानिकों के एक समूह ने कछुओं के धीमे मेटाबॉलिज्म के आधार पर सूअरों और चूहों पर कई प्रयोग किए। इसमें म्यूकोसल लाइनिंग को पतला करने के लिए जानवरों की आंतों को साफ किया गया, जिससे खून के प्रवाह में बाधा को कम किया जा सके। इसके बाद उन जानवरों को एक ऐसे कमरे में रखा गया जहां ऑक्सीजन नहीं थी। ऐसा माना जाता है कि क्योंकि कछुओं के पास इस तरह की परत होती है, वे अपने गुदा के जरिए सांस लेने में सक्षम होते हैं, जिसकी वजह से वो सर्दियों में जीवित रहने में सक्षम होते हैं। रिपोर्ट...

तारों को भी लगते हैं झटके! सुनामी जैसा कंपन‍ बिगाड़ सकता है उनका आकार

Image
हमारी आकाशगंगा यानी मिल्‍की-वे में मौजूद तारे भी ‘कंपन' का अनुभव करते हैं। यह सुनने में अजीब लगता है, लेकिन फैक्‍ट है। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि आकाशगंगा में स्थित तारे (या ग्रह) ‘स्टारक्वेक' को एक्‍सपीरियंस करते हैं। जैसे पृथ्‍वी पर सुनामी आती है, वैसा ही कुछ अभास तारों में भी होता है। दावा तो यह भी है कि ये स्टारक्वेक इतने पावरफुल हैं कि किसी तारे का आकार भी बदल सकते हैं। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के मिल्की वे-मैपिंग गैया मिशन द्वारा यह खोज की गई है।  इस खोज तक पहुंचने में गैया स्‍पेस ऑब्‍जर्वेट्री द्वारा जुटाए गए डेटा की अहम भूमिका रही। इस ऑब्‍जर्वेट्री ने लगभग दो अरब सितारों के आंकड़े जुटाए थे, जिनके आधार पर यह खोज की गई है। यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी की ओर से बताया गया है कि पहले भी ऑब्‍जर्वेट्री को तारों में कंपन का पता चलता था। तारों में यह कंपन उनके आकार को बनाए रखने के लिए होता था। अब जिन कंपनों के बारे में पता चला है, वह सुनामी की तरह हैं।  इस ऑब्‍जर्वेशन से खगोलविदों को हमारी आकाशगंगा की संरचना का पुनर्निर्माण करने में मदद मिलेगी। वह पता लगा पाएंगे कि अरबों ...

चांद पर नाम भेज रहा है NASA, आप भी यहां कर सकते हैं रजिस्टर

Image
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने बीते रविवार को सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के लिए एक जबरदस्त ऑफर निकाला, जिसके बाद स्पेस टेक्नोलॉजी फैन्स को चौंका दिया। अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने यूजर्स को Artemis I मिशन के जरिए लाखों लोगों का नाम चांद पर भेजने का फैसला लिया है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन भी चालू है। इस घोषणा के साथ ही ट्विटर पर कई मजेदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। NASA ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि 3 मिलियन (30 लाख) लोगों के नाम को Artemis I के साथ चांद पर ले जाया जाएगा। स्पेस एजेंसी ने लिखा, (अनुवादित) "आप अपना नाम चंद्रमा पर भेज सकते हैं। कैसे? अपना बोर्डिंग पास प्राप्त करने के लिए साइन अप करें और इस वर्ष #Artemis I पर चंद्रमा के चारों ओर उड़ने वाले लगभग 3 मिलियन "यात्रियों" में शामिल हों। " इस पोस्ट में एक वीडियो भी है, जिसमें चंद्रमा घूमता दिखाई दे रहा है।   Artemis I मिशन में 30 लाख लोगों के नामों को एक फ्लैश ड्राइव में स्टोर करके स्पेस में ले जाया जाएगा। आप अपने नाम को रजिस्टर कराने के लिए इस वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपना नाम...

हबल स्पेस टेलीस्कोप ने कैप्चर की दुनिया की सबसे बड़ी नियर-इन्फ्रारेड फोटो, आप भी देखें

Image
वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने हबल स्पेस टेलीस्कोप (Hubble Space Telescope) की अब तक की सबसे बड़ी नियर-इंन्फ्रारेड फोटो जारी की है, जिससे एस्ट्रोनोमर्स को यूनिवर्स के तारे बनाने वाले क्षेत्रों का नक्शा बनाने और यह जानने का मौका मिलता है कि सबसे पुरानी, ​​​​सबसे दूर की गैलेक्सी का निर्माण कैसे हुआ। 3D-DASH नाम का यह हाई-रिजॉल्यूशन स्कैन रिसर्चर्स को James Webb Space Telescope के साथ चल रही स्टडी के लिए असामान्य वस्तुओं और लक्ष्यों का पता लगाने का मौका भी देगा। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को हाल ही में एक दशक लंबे मिशन पर लॉन्च किया गया था। 3D-DASH रिसर्चर्स को पूरे COSMOS क्षेत्र का फुल नियर-इन्फ्रारेड सर्वे करने का मौका देगा। नियर-इन्फ्रारेड का मतलब है कि एस्ट्रोनोमर्स सबसे दूर की गैलेक्सी का भी पता लगा सकते हैं, क्योंकि यह हबल द्वारा देखी गई सबसे लंबी और सबसे लाल वेवलैंथ है। अब तक, इतनी बड़ी तस्वीर केवल जमीन से ही प्राप्त की जा सकती थी। यूनिवर्स की सबसे विशाल गैलेक्सी, अत्यधिक एक्टिव ब्लैक होल, और टकराने और विलीन होने की कगार पर मौजूद गैलेक्सी जैसी अनूठी घटनाओं की पहचान के ल...

NASA ने शेयर किया बादलों से घिरे Jupiter का अद्भुत वीडियो, आप भी देखें

Image
NASA ने अपने जूनोकैम द्वारा लिए गए अदभुत तस्वीरों के जरिए एक अनिमेशन तैयार किया है, जिसमें बृहस्पति ग्रह (Jupiter) बादलों से ढका नजर आ रहा है।  अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने इस वीडियो को सभी के साथ शेयर भी किया है। यह एक तरह का टाइमलैप्स एनिमेशन है। एजेंसी ने जानकारी दी कि 9 अप्रैल, 2022 को, नासा के जूनो अंतरिक्ष यान (Juno Spacecraft) ने बृहस्पति के अपने 41वें क्लोज फ्लाईबाई को पूरा किया और उस समय, इसके जूनोकैम ने बृहस्पति को इस तरह कैप्चर किया कि मानो आप खुद अपनी आखों से उसे देख रहे हो। NASA की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) ने अपने Instagram अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जुपिटर को नजदीक से दिखाया गया है। छोटे से एनिमेटिड वीडियो में जुपिटर ग्रह बादलो से ढका हुआ दिखाई दे रहा है। खबर लिखते समय तक, इस वीडियो को 2,82,000 बार देखा जा चुका था। वीडियो को NASA के जूनो स्पेसक्राफ्ट में लगे जूनोकैम द्वारा ली गई तस्वीरों को जोड़ कर बनाया गया है।    पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, (अनुवादित) "9 अप्रैल, 2022 को @nasa के जूनो अंतरिक्ष यान ने #Jupiter का 41वां नजदीकी फ्लाईबाई पूरा किया। इसके ...

अमेरिकी आर्मी के हेलीकॉप्‍टर के सामने आए 3 UFO! पायलट ने बनाया वीडियो, आप भी देखें

Image
अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट (UFO) को लेकर दुनियाभर में बहस होती रही है। UFO को देखने के दावे किए जाते रहे हैं। बीते दिनों इस पर तब सरकारी मुहर लग गई, अब एक टॉप अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि पिछले 20 साल में आकाश में उड़ने वाली अज्ञात वस्तुओं की संख्‍या बढ़ गई है। रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी अमेरिकी सांसदों के सामने दी थी। बहरहाल, अब आई एक नई जानकारी के अनुसार, अमेरिकी आर्मी के एक अत्‍याधुनिक हेलीकॉप्‍टर के सामने बिजली की रफ्तार से गुजरने वाले 3 UFO को स्‍पॉट किया गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।    dailystar ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह वीडियो 6 नवंबर 2018 को एरिजोना से लगभग 40 मील उत्तर-पश्चिम में रिकॉर्ड किया गया था। बताया जाता है कि अमेरिका के अपाचे हेलीकॉप्‍टर के सामने ये UFO नजर आए थे। हेलीकॉप्‍टर में सवार को-पायलट और गनर ने इन्‍हें देखा। रिपोर्ट के मुताबिक, जब हेलीकॉप्‍टर उड़ान भरने वाला था, तभी आसमान में ट्राएंगल फॉर्मेशन में इन ऑब्‍जेक्‍ट को रिपोर्ट किया गया।  इन्‍हें देखकर को-पायलट और गनर हैरान रह गए थे। वीडियो में उन्‍हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि क...

यह है दुनिया का सबसे छोड़ा रोबोट, चींटी से भी छोटा है साइज

Image
अब तक का सबसे छोटा रिमोट-कंट्रोल्ड वॉकिंग रोबोट नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के इंजीनियरों द्वारा बनाया गया है, और यह एक छोटे, Peekytoe केकड़े की शेप में डिजाइन किया गया है। पीकीटो छोटे केकड़े होते हैं, जो केवल आधा मिलीमीटर लंबे होते हैं, झुक सकते हैं, मुड़ सकते हैं, रेंग सकते हैं, चल सकते हैं, मुड़ सकते हैं और कूद भी सकते हैं। रिसर्चर्स ने मिलीमीटर साइज के रोबोट भी बनाए हैं, जो इंचवर्म, क्रिकेट और बीटल से मिलते जुलते हैं। हालांकि, रिसर्च अभी भी अपने शुरुआती चरण में है। रिसर्चर्स को उम्मीद है कि उनकी टेक्नोलॉजी उन्हें बेहद छोटे साइज के रोबोट विकसित करने में मदद करेगी, जो बहुत संकरी जगहों में भी काम करने में सक्षम होंगे। चींटी से भी छोटे साइज के यह रोबोट जटिल मशीनरी, हाइड्रोलिक्स या बिजली पर काम नहीं करता है। इसके बजाय, इसकी पावर शरीर की इलास्टिसिटी और लचीलेपन से आती है। रोबोट बनाने के लिए रिसर्चर्स ने एक शेप-मैमोरी अलॉय का इस्तेमाल किया, जो गर्म होने पर अपनी निर्धारित शेप में परिवर्तित हो जाता है। टीम ने इसकी बॉडी के विभिन्न जगहों को जल्दी से गर्म करने के लिए एक स्कैनिंग लेजर बीम का उ...

Jupiter के मैप को लोगों ने बताया साउथ इंडियन डिश, आप भी देखें ट्विटर यूजर्स के ये मजेदार रिएक्शन

Image
बृहस्पति ग्रह (Jupiter) के एक मैप की पुरनी तस्वीर सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में है। एक ट्विटर हैंडल ने जुपिटर के मैप की तस्वीर शेयर की है, जो दिखने में एक पॉपुलर साउथ इंडियन डिश - डोसा (Dosa) की तरह है। इस ट्वीट पर कई ट्विटर यूजर्स ने मजाकिया रिप्लाई भी किए। जुपिटर के इस मैप को कुछ साल पहले नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने बनाया था और फिर ऑनलाइन पोस्ट किया था। हालांकि, इस बार इस तस्वीर ने भारतीयों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। Latest in Space (@latestinspace) ट्विटर हैंडल ने NASA की एक पुरानी तस्वीर को शेयर किया है, जो बृहस्पति ग्रह का एक मैप है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है (अनुवादित) "बृहस्पति के बहुत नीचे से देख रहे हैं। नासा कैसिन द्वारा देखा गया।" इस तस्वीर को NASA के Cassini स्पेसक्राफ्ट के नैरो-एंगल कैमरा द्वारा कैप्चर किया गया था।   पोस्ट को 20 मई को पोस्ट किया गया था और इसे खबर लिखते समय तक, 2,120 बार री-ट्वीट किया जा चुका था और इसे 1,96,000 लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका था। ट्वीट पर कई भारतीयों का मजाकिया रिप्लाई भी आया। ज्यादातर यूजर्स ने...

समुद्र के नीचे मंडरा रहा है 'शार्ककैनो' नाम का खतरा कभी भी फट सकता है, NASA की चेतावनी!

Image
सोलोमन (Solomon) द्वीप में कवाची ज्वालामुखी (Kavachi Volcano) प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में सबसे सक्रिय सबमरीन ज्वालामुखियों में से एक है। NASA भी इसे लेकर गंभीर दिखाई दे रहा है। स्मिथसोनियन ग्लोबल ज्वालामुखी कार्यक्रम के अनुसार, यह ज्वालामुखी अक्टूबर 2021 में विस्फोट फेज़ में दाखिल हो गया था, जिसके बाद सैटेलाइट डेटा में देखा गया कि अप्रैल और मई 2022 के बीच कई दिन कवाची के आसपास के पानी का रंग भी बदला हुआ था। NASA के Earth Observatory ने अपने एक ब्लॉग में 14 मई, 2022 को Lansat 9 पर ऑपरेशनल लैंड इमेजर -2 (OLI-2) द्वारा ली गई तस्वीर को शेयर किया, जिसमें सबमरीन वोल्केनो से निकलने वाला फीका पड़ा पानी दिखाई दे रहा है। यह मटमैले पानी कई किलोमीटर तक फैला दिखाई दे रहा है। 2008 में की गई एक स्टडी पर रोशनी डालते हुए ब्लॉग कहता है कि सुपरहीटेड, अम्लीय पानी के ऐसे प्लम में आमतौर पर पार्टिकुलेट मैटर, ज्वालामुखीय चट्टान के टुकड़े और सल्फर होते हैं। ज्वालामुखी के लिए 2015 के एक वैज्ञानिक अभियान में पाया गया था कि पानी में डूबे इस क्रेटर में दो प्रजातियों की शार्क रहती हैं, जिनमें से एक हैमर...

फ्लाइट में भी चलेगा इंटरनेट, स्‍टारलिंक और हवाईयन एयरलाइंस की डील!

Image
दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचाने के लिए एलन मस्‍क की कंपनी स्‍टारलिंक (Starlink) काम कर रही है। वह एक के बाद एक उपग्रहों को लॉन्‍च कर रही है, ताकि लोगों को अंतरिक्ष के जरिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराई जा सकें। इसी क्रम में वह हवाईयन एयरलाइंस (Hawaiian Airlines) की ट्रांस-पैसिफिक फ्लीट में भी ‘इन-फ्लाइट वायरलेस इंटरनेट' की सुविधा देगी। एयरलाइन कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बताया गया है कि यह काम अपने शुरुआती चरण में है और अगले साल कुछ विमानों में वायरलेस इंटरनेट इंस्‍टॉल होने की उम्मीद है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हवाईयन एयरलाइंस ने कहा है कि वह अपने Airbus A330 और A321neo विमानों के साथ-साथ बोइंग 787-9s विमानों के बेड़े को Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी सर्विस से लैस करेगा। गौरतलब है कि स्टारलिंक ने पिछले हफ्ते ही एक हवाई कैरियर, सेमी-प्राइवेट जेट सर्विस (JSX) के साथ अपनी पहली डील की है। इसके तहत 100 हवाई जहाजों को स्टारलिंक टर्मिनलों के साथ लैस किया जाना है। डेल्‍टा एयरलाइंस के भी स्‍टारलिंक के साथ बातचीत करने की खबरें हैं। माना जा रहा है कि ...

NASA के Juno स्पेसक्राफ्ट ने खींची Jupiter ग्रह के दो चंद्रमाओं की अदभुत तस्वीर, आप भी देखें

Image
NASA के जूनो मिशन (Juno Mission) ने हाल ही में 39वीं बार बृहस्पति ग्रह (Jupiter) के बेहद नजदीकी चक्कर लगाया और ग्रह के दक्षिणी गोलार्ध की एक अदभुत तस्वीर ली। हालांकि, तस्वीर को करीब से देखने पर पास के दो और पिंड भी दिखाई देते हैं, जो बृहस्पति के चंद्रमा Io और Europa हैं। जूनो इस साल जनवरी के मध्य में ग्रह के करीब से गुजरा था, लेकिन नासा ने पिछले हफ्ते इस तस्वीर को शेयर किया। जिस समय यह तस्वीर ली गई थी, उस समय जूनो अंतरिक्ष यान बृहस्पति के बादलों के टॉप से लगभग 61,000 किलोमीटर दूर, और लगभग 52 डिग्री दक्षिण के अक्षांश पर था। इसने रॉ डेटा को जमीनी कंट्रोल सेंटर में भेजा और नागरिक वैज्ञानिक एंड्रिया लक (Andrea Luck) ने उस डेटा का इस्तेमाल करके तस्वीर बनाई। सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति में 53 नामित चंद्रमा हैं और अन्य 26 को अभी तक आधिकारिक नाम नहीं मिले हैं। पथरीला चंद्रमा lo सौर मंडल में ज्वालामुखीय है, लेकिन यूरोपा की बर्फीली सतह के नीचे तरल पानी का एक महासागर छिपा है। जूनो इस साल सितंबर में यूरोपा को करीब से और अधिक विस्तृत रूप से देखेगा, जब यह दशकों बाद इसके सबसे पास से गुजरे...