Jupiter के मैप को लोगों ने बताया साउथ इंडियन डिश, आप भी देखें ट्विटर यूजर्स के ये मजेदार रिएक्शन

बृहस्पति ग्रह (Jupiter) के एक मैप की पुरनी तस्वीर सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में है। एक ट्विटर हैंडल ने जुपिटर के मैप की तस्वीर शेयर की है, जो दिखने में एक पॉपुलर साउथ इंडियन डिश - डोसा (Dosa) की तरह है। इस ट्वीट पर कई ट्विटर यूजर्स ने मजाकिया रिप्लाई भी किए। जुपिटर के इस मैप को कुछ साल पहले नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने बनाया था और फिर ऑनलाइन पोस्ट किया था। हालांकि, इस बार इस तस्वीर ने भारतीयों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Latest in Space (@latestinspace) ट्विटर हैंडल ने NASA की एक पुरानी तस्वीर को शेयर किया है, जो बृहस्पति ग्रह का एक मैप है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है (अनुवादित) "बृहस्पति के बहुत नीचे से देख रहे हैं। नासा कैसिन द्वारा देखा गया।" इस तस्वीर को NASA के Cassini स्पेसक्राफ्ट के नैरो-एंगल कैमरा द्वारा कैप्चर किया गया था।
 


पोस्ट को 20 मई को पोस्ट किया गया था और इसे खबर लिखते समय तक, 2,120 बार री-ट्वीट किया जा चुका था और इसे 1,96,000 लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका था। ट्वीट पर कई भारतीयों का मजाकिया रिप्लाई भी आया। ज्यादातर यूजर्स ने इसे पॉपुलर साउथ इंडियन डिश डोसा से जोड़ा।
 
एक ट्विटर यूजर ने इस तस्वीर को डिजाइनर डोसा बताया और रिप्लाई में लिखा, (अनुवादित) "एक डिजाइनर डोसा की तरह दिखता है।" 
 

एक अन्य ट्विटर यूजर Kalai Selvam (@kalaise24) ने लिखा, (अनुवादित) "मेरी मां इसी तरह डोसा बनाती है।"
 
Manjuprasad (@ManjuprasadST) डोसा बनाते हुए एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखते हैं, (अनुवादित) "जुपिटर बन रहा है।"
https://myrevolution.in/technology/jupiter-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b8/?feed_id=24042&_unique_id=628f523b92dc0

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले