Nasa के पर्सवेरेंस मार्स रोवर ने मंगल पर खोजा सबसे पुराना निष्क्रिय ज्‍वालामुखी

इस साल फरवरी में मंगल ग्रह पर लैंड करने के बाद नासा का पर्सवेरेंस Perseverance मार्स रोवर हमें कई खोजों के बारे में बताता आया है। जेज़ेरो क्रेटर Jezero Crater के चारों ओर लगभग 10 महीनों तक ड्राइविंग के बाद रिसर्चर्स ने यह समझना शुरू कर दिया है कि यह क्षेत्र संभवतः लंबे समय से निष्क्रिय मार्टियन ज्वालामुखी से बना है। नासा के वैज्ञानिकों का मानना है कि इस खोज से ग्रह के इतिहास को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। एक रिपोर्ट में नासा ने खुलासा किया कि क्रेटर चट्टानों ने अपनी उत्‍पत्‍त‍ि के बाद से कई बार पानी से इंटरेक्‍ट किया है। इन चट्टानों में कुछ ऑर्गनिक मॉलिक्‍यूल्‍स भी मौजूद हैं।

नासा की रिसर्च टीम ने पर्सवेरेंस के मंगल ग्रह पर उतरने से पहले ही इन चट्टानों की उत्पत्ति के बारे में सोचा था। वैज्ञानिक अनुमान लगाते आए हैं कि चट्टानों का नेचर या तो सेडमेन्टरी (तलछटी) था या इग्नीअस (आग्नेय)। अब वह अपने जवाब के करीब पहुंच गए हैं। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक ट्वीट के जरिए यह घोषणा की। इस पोस्‍ट में लिखा था, मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर का बेस, NASA पर्सवेर लगभग 10 महीनों तक इसमें चलता रहा है। ऐसा लगता है कि यह लाल-गर्म मैग्मा से बना है- संभवतः एक लंबे समय से निष्क्रिय मार्टियन ज्वालामुखी से।
 

https://myrevolution.in/technology/nasa-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%b0/?feed_id=5350&_unique_id=61ce9d94877a8

Comments

Popular posts from this blog

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

चीन निकला NASA से दस कदम आगे, बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे पावरफुल टेलीस्कोप!

Indigo के सात पायलट इमरजेंसी लाइन पर आपत्तिजनक भाषा में बात करते मिले